फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: छात्र के अपहरण और हत्या में जांच के आदेश

Tue, 17 Oct 2023 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
एसएसपी कार्यालय के सामने कार्यवाही की मांग करने पहुंचे छात्र के परिजन। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में छात्र के अपहरण और हत्या के मामले में परिवार वाले सोमवार को एसएसपी डॉ. ओपी सिंह से मिले। उन्होंने एसएसपी को आरोपियों के फिरौती मांगने की कॉल रिकॉर्डिंग भी सुनाई, जिस पर उन्होंने जांच के आदेश दे दिए। आश्वासन दिया कि जांच में जो सच्चाई सामने आएगी, उसके अनुसार कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

मृतक छात्र के पिता जुल्फिकार ने बताया कि उनके बेटे शारिक का 11 अक्तूबर को अपहरण कर लिया गया था। दूसरे दिन सुबह तक उसका कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने थाने जाकर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी थी। इस दौरान उन्हें पता चला कि छात्र को सद्दीक, उसके बेटे शाहरुख और उसके एक नाबालिग बेटे ने उसका अपहरण किया था। बाद में मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। इस दौरान आरोपियों ने कॉल करके 4.20 लाख रुपये की फिरौती भी मांगी। उनके पास उसकी रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। बावजूद थाना पुलिस ने केवल शाहरुख के खिलाफ कार्रवाई की। वह दो अन्य आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर रविवार दोपहर फैजगंज बेहटा थाने पहुंचे लेकिन थाना पुलिस ने उन्हें भगा दिया। जुल्फिकार ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर मंगलवार को हम सीओ से जाकर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें