फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साम-दाम-दंड-भेद अपनाकर सत्ता में आना चाहते हैं विरोधी दल : मायावती

विज्ञापन
इस्लामनगर सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की जनसभा में मौजूद समर्थक। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। बसपा सुप्रीमो मायावती ने चुनावी सभा में कहा कि विरोधी दल साम-दाम- दंड-भेद अपनाकर सत्ता में आना चाहते हैं। देश में भ्रष्टाचार खत्म नहीं हुआ। देश की सीमाएं भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं हैं। ऐसे में अब आपको आम चुनाव में भाजपा व इनकी सहयोगी पार्टियों को भी केंद्र की सत्ता में आने से रोकना है। मायावती, बदायूं के मुस्लिम खां, संभल के सौलत अली और आंवला लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार आबिद अली के समर्थन में इस्लामनगर के निकट स्थित कंधरपुर के मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहीं थीं।
विज्ञापन

मायावती ने कहा कि विरोधी दलों की गलत नीतियों और कार्यप्रणाली को आप लोग काफी हद तक आजमा भी चुके हैं। इनसे बसपा के लोगों को हर स्तर पर सावधान रहना है। इस मामले विरोधी पार्टियां अपने पक्ष में हवा बनाने के लिए खासकर मीडिया, ओपिनियन पोल और सर्वे आदि का इस्तेमाल कर रही हैं। उनसे बिल्कुल गुमराह नहीं होना है।






यह न सोचना इनका नमक खाया है

जब-जब चुनाव आते हैं भाजपा और आरएसएस के लोग खासकर गरीब बस्तियों में जाते हैं और कहते हैं कि भाजपा और नरेंद्र मोदी ने आप लोगों के लिए फ्री में राशन भेजा है। आपको ये कर्ज तो अदा करना ही है। इसलिए आपको भाजपा को वोट देना चाहिए, लेकिन गरीब भाइयों, बुजुर्गों और माताओं को उनके बहकावे में नहीं आना है।
विज्ञापन



मायावती ने कहा कि वह खासकर गरीब जनता से कहना चाहती हैं कि पिछले कुछ समय से अति गरीब परिवारों को अस्थायी तौर पर फ्री में जो थोड़ी सी खाद्य सामग्री दी जा रही है उससे स्थायी तौर पर भला होने वाला नहीं। उन्होंने कहा कि कभी भी यह नहीं सोचना कि हमने नमक खाया है इनका। यह तो आपका अपना ही नमक है। जो टैक्स के पैसे से आया है। वैसे भी गरीब लोगों की जटिल समस्या देश में हर हाथ को काम देने से हल होगी। उसके लिए बसपा सरकार विशेष ध्यान देगी। संचालन शमशुद्दीन राइन ने किया। जिलाध्यक्ष आरपी त्यागी समेत कई बसपाई मौजूद रहे। बसपा नेता केके उपाध्याय ने मायावती को सोने का मुकुट भेंट किया।

इस्लामनगर सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की जनसभा में मौजूद समर्थक। संवाद

इस्लामनगर सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की जनसभा में मौजूद समर्थक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें