मरीजों को भर्ती करने की सुविधा भी शुरू होगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। जिला अस्पताल में नशा मुक्ति केंद्र खुलने और ओपीडी शुरू होने के बाद मरीजों का यहां पहुंचना शुरू हो गया है। तीन दिन में 14 मरीजों का पंजीकरण किया जा चुका है।
बृहस्पतिवार को पहले दिन यहां कोई पंजीकरण नहीं हुआ। शनिवार और रविवार को अवकाश रहा। सोमवार और मंगलवार को ओपीडी सेवाओं के दौरान 14 लोगों ने नशा छुड़ाने के लिए पंजीकरण कराया। इनका इलाज शुरू कर दिया गया है। नशा मुक्ति केंद्र में अभी मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था नहीं है। अप्रैल तक यह सुविधा भी शुरू हो जाएगी। इसके लिए जिला अस्पताल परिसर में भवन तलाश किया जा रहा है।
सीएमएस डॉ. कप्तान सिंह ने बताया कि 14 लोगों ने पंजीकरण कराया है। फिलहाल ओपीडी सेवा चल रही है। जल्द मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था भी की जाएगी।