ढाई महीने पहले हुआ था गिरफ्तार
करीब ढाई महीने पहले गिरफ्तार हुए सद्दाम को बरेली की सेंट्रल जेल टू में तन्हाई की हाई सिक्योरिटी वाली बैरक में रखा गया। उसकी सभी लोगों से मुलाकात पर पाबंदी लगा दी गई। उसने बरेली में छह लोगों से मिलने के लिए उनके नाम-पता बताए थे। वह लगातार अपनी डिमांड बढ़ा रहा था। वहां से हटाने की मांग भी कर रहा था।
जिंदा जले आठ बराती: तकनीकी जांच में सामने आई दर्दनाक हादसे की वजह, सुरक्षित मिला कार का CNG सिलिंडर; लेकिन...
10 अक्तूबर को उसे बदायूं जेल में शिफ्ट कर दिया गया। यहां उसे अस्पताल की पृथक्करण सेल में रखा गया है। इस सेल में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत कर दी गई है। अभी उसकी किसी से मुलाकात नहीं कराई गई है लेकिन उसने मुलाकात के लिए 10 लोगों के नाम जरूर बताए हैं। इन नामों में उसके कुछ रिश्तेदार और करीबी शामिल हैं। उन नामों की सूची प्रयागराज पुलिस को भेजी गई है। अभी वहां से जवाब नहीं आया है।
महिला मित्र के चक्कर में पकड़ा गया था सद्दाम
सद्दाम के अलग-अलग तीन लड़कियों से संबंध थे। उनमें दो लड़कियां प्रयागराज और एक दिल्ली की थी। वह उनसे नए-नए नंबरों से कॉल करके बात करता था। उसकी तलाश में जुटी एसटीएफ ने उसकी महिला मित्रों के नंबर सर्विलांस पर लगा दिए थे। सद्दाम ने दिल्ली वाली महिला मित्र से जल्द मिलने को कहा था। इससे पुलिस ने उसकी महिला मित्र के घर के आसपास घेराबंदी कर दी। जैसे ही सद्दाम वहां पहुंचा पकड़ा गया।
दो बार नामों की सूची भेज चुका है जेल प्रशासन
जेल प्रशासन के मुताबिक जैसे ही सद्दाम बरेली से बदायूं लाया गया था। तभी उसने अपने 10 रिश्तेदारों और करीबी लोगों से मिलने की मांग की थी। उसने उनके नाम-पते भी बताए थे। इससे जेल प्रशासन ने अक्तूबर माह में उन नामों की सूची प्रयागराज पुलिस को भेजी थी लेकिन वहां से कोई जवाब नहीं आया। पिछले माह के अंत में भी जेल प्रशासन ने एक रिमाइंडर भेजा। अभी उसका भी कोई जवाब नहीं आया है।
जेल अधीक्षक डॉ. विनय कुमार ने बताया कि सद्दाम 10 अक्तूबर को बदायूं जेल लाया गया था। तब से अस्पताल की अलग सेल में रखा गया है। सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम हैं। सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। अभी उससे मिलने कोई नहीं आया है लेकिन उसने दस नाम जरूर बताएं हैं, जिनसे वह मिलना चाहता है। नामों की सूची प्रयागराज पुलिस को भेजी गई है। वहां से अनुमति मिलने के बाद ही उसकी मुलाकात कराई जाएगी।