बिल्सी। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 114 शिकायती पत्र प्राप्त हुए जिनमें से नौ का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। डीएम ने कहा कि जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का भी गुणवत्तापरक निर्धारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी प्रत्येक कार्यालय दिवस में प्रातः दस बजे से 12 बजे तक अपने कार्यालय में बैठकर जनता की शिकायतों को प्राप्त कर उसका भी गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित करें। इस मौके पर एसएसपी आलोक प्रियदर्शी, सीडीओ केशव कुमार, डीपीआरओ श्रेया मिश्रा, एसडीएम प्रवर्धन शर्मा, सीओ सुशील कुमार आदि मौजूद रहे। डीएम ने सभी को नशा मुक्ति अभियान की शपथ दिलाई। संवाद
पहले किसान सम्मान निधि आती थी। जो कई माह से नहीं आ रही है। कई बार तहसील दिवस इसकी शिकायत कर चुके हैं। मगर समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
लालाराम
गांव शेखा नगला में खेत है, जहां पर चकबंदी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। मगर लेखपाल ने अभी तक उनको खेत की पैमाइश कर भूमि नहीं दी है। वह कई बार शिकायत कर चुके हैं।
रामदीन
गांव नैथुआ में उसका खेत है पूर्व में गांव में चकबंदी हुई थी। जिसमें उसको भूमि का आवंटन हुआ था। मगर लेखपाल ने आज तक उनकी पैमाइश कर भूमि उपलब्ध नहीं कराई है। जिसको लेकर उन्हें बार-बार शिकायत करनी पड़ रही है। वीरेंद्र माहेश्वरी
नगर के मोहल्ला संख्या चार के एक व्यापारी की कार पर 2017-19 चालक का काम करता था। व्यापारी ने उनको त मजदूरी का रुपये नहीं दिए। वर्तमान में उस पर 73 हजार रुपये निकल रहे है। जिसको लेकर कई बार अधिकारियों से शिकायत उसने की है। मगर किसी ने ध्यान नहीं दिया है। बदन सिंह
डीएम ने बिल्सी तहसील परिसर में किया पौधरोपण
बिल्सी। जिलाधिकारी मनोज कुमार और एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने परिसर में पर्यावरण जागरूकता अभियान का संदेश देते हुए पौधरोपण किया। एसडीएम प्रवर्धन शर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी सुशील कुमार सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
बिल्सी में जनता की समस्याओं को सुनते डीएम मनोज कुमार। संवाद
बिल्सी में जनता की समस्याओं को सुनते डीएम मनोज कुमार। संवाद
बिल्सी में जनता की समस्याओं को सुनते डीएम मनोज कुमार। संवाद
बिल्सी में जनता की समस्याओं को सुनते डीएम मनोज कुमार। संवाद