फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान दिवस में आईं चार शिकायतें

Wed, 20 Jan 2016 08:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
ठंड के चलते फरियादियों की संख्या रही कम
विज्ञापन


समापन के मौके पर पहुंचे सालारपुर ब्लाक क्षेत्र के गांव बिनावर के किसान ओमकार अपनी समस्या का निस्तारण कराने के लिए पहुंचे। किसान ने जिला कृषि अधिकारी आरके सिंह को बताया कि उसका बैंक खाता सहकारी बैंक में संचालित है और वह सहकारी समिति का सदस्य है, लेकिन न तो उसकी गेहूं बीज की सब्सिडी मिली है और न ही सहकारी समिति से कोई लाभ मिलता है। इसलिए वह कोआपरेटिव बैंक का खाता बंद करके अपने 1600 रुपये निकालना चाहते हैं। कृषि अधिकारी ने समस्या सुनकर किसान ओमकार को एआर कोआपरेटिव के पास समस्या निस्तारण को भेज दिया। वहां पर लिपिक के किसान के साथ रूखा व्यवहार करके भगा दिया। लिपिक के व्यवहार से अधेड़ उम्र के किसान ने कहा कि उन्होंने हाईस्कूल अच्छे अंकों से पास किया है। ऐसी नौकरियों को ठोकर मारकर काश्तकारी का पेशा अपनाया। कहा यदि उनकी सुनवाई नहीं की गई तो वह मुख्यमंत्री से शिकायत करेंगे। मामला तूल पकड़ता देखकर कृषि अधिकारी ने उन्हें समझाया। साथ ही मामले का निस्तारण जल्द कराने का आश्वासन देकर रवाना किया। किसान दिवस के दौरान जिला गन्ना अधिकारी डीके सैनी, जिला उद्यान अधिकारी आरएन वर्मा, लघु सिंचाई विभाग, नलकूप विभाग और विद्युत विभाग के एक्सईएन के साथ अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे, लेकिन भीषण सर्दी होने की वजह से महज चार किसान ही किसान दिवस में पहुंच सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें