बजरंग दल नेता उज्ज्वल गुप्ता ने 2011 में आजम खां के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले में एफआर लगा दी थी। कोर्ट ने वादी के प्रोटेस्ट पर एफआर खारिज कर दी। मामले में अब गवाहों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। पांच जनवरी को गवाह केशवनाथ वैश्य के बयान दर्ज किए गए थे। मंगलवार को कोर्ट ने दूसरे गवाह अभिषेक मिश्रा के बयान दर्ज किए। मामले में अगली सुनवाई के लिए कोर्ट ने 15 फरवरी नियत कर दी है।