अलापुर। ककराला चौकी पुलिस ने एक किलो गांजा समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।
ककराला चौकी इंचार्ज को सूचना मिली कि तीन व्यक्ति एसबीआई बैंक के पास खड़े हैं। तीनों गांजा बेचने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस ने बताए गए स्थान पर दबिश दी। वहां खड़े तीन लोगों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। पूछताछ में तीनों ने अपना नाम समीर, अजीत, मुद्दसिर निवासी वार्ड नंबर 15 ककराला बताया। तलाशी के दौरान तस्करों के पास से एक किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।