एक संक्रमित मिला, जिला फिर हुआ कोरोना ग्रस्त
बदायूं। तीन दिन पहले कोरोना मुक्त हो चुके बदायूं में बुधवार को एक संक्रमित मिला है। इसके बाद जिला फिर से कोरोना ग्रस्त हो गया है। मंगलवार को जिला अस्पताल में मूसाझाग के गांव बीबीपुर की एक महिला खांसी-जुकाम होने पर दवा लेने पहुंची थी। ओपीडी में डॉक्टर ने महिला को कोरोना जांच कराने की सलाह दी। महिला का सैंपल लिया गया। बुधवार को आई रिपोर्ट में महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। उसको होम क्वारंटीन किया गया है। बुुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ट्रेक एंड ट्रेसिंग टीम ने गांव पहुंच कर महिला के परिवार के आठ लोगों के सैंपल लिए हैं। ट्रेसिंग ऑफीसर डॉ. रजनीश शर्मा ने बताया कि महिला के परिवार वालों की जांच रिपोर्ट बृहस्पतिवार को जाएगी। संवाद