फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैर फिसलने से युवक छत से गिरा, मौत

Fri, 22 Jan 2016 09:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान के गांव फतनपुर में हुई घटना
विज्ञापन

 
क्षेत्र के गांव फतनपुर टप्पा हवेली निवासी गुरुगोविंद सिंह (18) पुत्र फौजी सिंह दिल्ली में रहता था। हाल ही में वह अपने घर आया था। गुरुवार देर शाम गुरुगोविंद सिंह की मां घर में ताला डालकर पड़ोसी के घर किसी काम से गई थी। दरवाजा बंद होने पर गुरुगोविंद सिंह घर में घुसने के लिए किसी तरह से छत पर चढ़ गया। इसके बाद वह छत पर पड़े जंगला को हटाकर नीचे जाने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान उसका पैर फिसल गया। इससे वह गिर गया। चीखने चिल्लाने की आवाज होने पर पड़ोसियों ने घर के ताले तोड़कर गुरुगोविंद सिंह को बाहर निकाला। गंभीर घायल गुरुगोविंद सिंह को परिवार वाले निजी डॉक्टर के यहां इलाज को लेकर पहुंचे जहां उसकी मौत हो गई। परिवार वालों ने बिना पोस्टमार्टम के गुरुगोविंद सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें