फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: भागवत कथा के श्रवण मात्र से मिल जाती है पापों से मुक्ति

विज्ञापन
भागवत कथा सुनाते जितेंद्रदास विश्वामित्र। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। गांव रायपुर बुजुर्ग में स्थित काली मंदिर के निकट चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन गोवर्धन धाम से पधारे कथावाचक जितेंद्रदास विश्वामित्र ने कहा कि भागवत कथा के श्रवण मात्र से सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर कथा होती है वहां भगवान विराजमान होते हैं। भगवान नाम के जाप से सारे विपत्तियों का नाश हो जाता है। इस जगत में भगवत कृपा के बिना कुछ भी संभव नहीं है। मनुष्य को समाज में अच्छे काम करना चाहिए। भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है कि कर्म ही प्रधान है, बिना कर्म के कुछ भी संभव नहीं होता है, जो मनुष्य अच्छा व सत्कर्म करता है उसे अच्छा फल मिलता है।
बुरे कर्म करने वाले को हमेशा बुरा फल मिलता है। इसलिए सभी को अच्छे कर्मों के प्रति आकृष्ट होना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक मार्ग दमन का है तो दूसरा उदारीकरण का। दोनों ही मार्गों में अधोगामी वृत्तियां निषेध हैं। भागवत कथा एक ऐसा अमृत है कि इसका जितना भी पान किया जाए आत्मा तृप्ति नहीं होती है।
विज्ञापन

इस मौके पर धर्मेंद्र तोमर, अरुण सिंह, ब्रजेश सिंह, जयवीर सिंह, राहुल कुमार, विक्की सिंह, ऋषिपाल सोंलकी, वंदना सिंह, प्रिंयका कुमारी, सरोज देवी, संध्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें