बिसौली रोड पर वनखंडी मंदिर के पास हादसा
पिता के मरने की खबर देकर लौट रहा था युवक
मूल रूप से इस्लामनगर थाने के गांव कंधरपुर निवासी प्रदीप (20) परिवार समेत चंदौसी में रहते हैं। गुरुवार सुबह प्रदीप के पिता धर्मपाल की हार्टअटैक से मौत हो गई थी। प्रदीप बाइक से परिवार वालों को खबर देने कंधरपुर आया था। यहां से जब वह वापस चंदौसी जा रहा था, तभी रास्ते में वनखंडी मंदिर के पास प्रदीप की बाइक को ट्रैक्टर ने रौंद दिया। प्रदीप की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने रोड जाम कर दिया। करीब दो घंटे तक रोड पर यातायात ठप रहा। बाद में सीओ बिसौली राजवीर सिंह ने जाम खुलवाया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया।