बिल्सी। थाना पुलिस ने शराब की अवैध बिक्री करने के आरोप में नगर के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कोतवाल केके मिश्रा ने बताया कि नगर के मोहल्ला संख्या पांच निवासी संजू नाजायज तरीके से बिजलीघर रोड पर देसी शराब बेच रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से देसी शराब के 19 पौव्वा बरामद हुए। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। संवाद