एआरटीओ द्वारा चेकिंग में पकड़ा गया रेत से भरा ट्राला। संवाद
बदायूं। परिवहन विभाग की ओर से बुधवार से पथकर जमा न करने वाले वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चला। पहले दिन पांच ऐसे वाहन पकड़े गए, जिन पर पथकर बकाया चल रहा था। उनका चालान करते हुए करीब डेढ़ लाख रुपये का कर वसूला है।
एआरटीओ प्रवर्तन अंबरीश कुमार ने बुधवार सुबह रोडवेज बस स्टैंड के आसपास वाहनों की चेकिंग की। एक प्राइवेट बस पर करीब 47 हजार रुपये का टैक्स बकाया था। चालान करते हुए 43,500 रुपये का समन शुल्क वसूला है। बालू लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली के मालिक से 56 हजार रुपये वसूले।
तीन ऑटो भी पकड़े गए। उन पर भी करीब दो साल से टैक्स बकाया चल रहा था। उन्होंने तीनों ऑटो का चालान किया है। इनमें दो ऑटो मालिकों ने 11 हजार रुपये का समन शुल्क जमा करया, लेकिन अभी टैक्स जमा नहीं किया है। एआरटीओ ने बताया कि बुधवार से टैक्स जमा न करने वाले वाहनों की चेकिंग की जाएगी।