उझानी। कोतवाली पुलिस ने बुलंदशहर जिले के राकेश को दबोचकर उसके बैग से करीब डेढ़ किलोग्राम डोडा छिलका बरामद किया है। राकेश बुलंदशहर जिले में रामघाट थाना क्षेत्र के गांव परिहावली का निवासी है। राकेश ने पुलिस को बताया कि यह उसने इलाके के ही व्यक्ति से 10 हजार रुपये में खरीदा था। पुलिस ने उसे शनिवार दोपहर कोर्ट में पेश किया। इसके बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि इलाके में अफीम की खेती होती है। राकेश खुद ही डोडा छिलका खरीदने आया था। संवाद