फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: किशोरी से दुष्कर्म में एक आरोपी गिरफ्तार, दो अभी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
उसावां। कस्बे में किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में रविवार सुबह एक आरोपी पकड़ा गया। थाना पुलिस ने रविवार दोपहर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अभी इसमें दो आरोपी नहीं पकड़े गए हैं। थाना पुलिस उनको तलाश कर रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात कार सवार तीन युवक एक किशोरी को जबरन उठा ले गए थे। रात के आठ बजे किशोरी अपने घर के पीछे घेर में शौच के लिए गई थी। तभी कार सवार युवक वहां पहुंचे और किशोरी को कार में डालकर ले गए। उसकी चीख-पुकार सुनकर पिता भी पीछे-पीछे दौड़े थे लेकिन किशोरी का कुछ पता नहीं चला था। करीब चार घंटे तक परिवार वाले तीनों आरोपियों और अपनी बेटी को तलाश करते रहे थे। चार घंटे बाद किशोरी कार में पड़ी मिली थी। इस संबंध में पिता ने कस्बा निवासी ब्रजेश, शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र के गांव हंसी नगला निवासी अवधेश फौजी और उसके भाई विवेक के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई थी। एसओ मान बहादुर सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर 12:30 बजे आरोपी अवधेश काली माता मंदिर मोड़ पर पकड़ा गया। वह कहीं भागने की फिराक में था। उसे दोपहर बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपी भी जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें