फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन फिर भरे गए पहुंच मार्ग के गड्ढे, किनारों पर किया सीमेंट का लेप

सार

कछला पुल के पहुंच मार्ग की मरम्मत का काम शनिवार को पूरा हो गया।बारिश के पानी से बृहस्पतिवार की रात पत्थर की टुकड़ी बह जाने से जो गड्ढा बना था, उसे भी भर दिया गया है।एनएचएआई को अब तीसरी बार मरम्मत करानी पड़ी है।
विज्ञापन
कछला पुल के पास मरम्मत के बाद एप्रोच रोड का किनारा। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उझानी (बदायूं)। कछला पुल के पहुंच मार्ग की मरम्मत का काम शनिवार को पूरा हो गया। बारिश के पानी से बृहस्पतिवार की रात पत्थर की टुकड़ी बह जाने से जो गड्ढा बना था, उसे भी भर दिया गया है। किनारों को मजबूत रखने के लिए सीमेंट का लेप भी कर दिया गया है।
विज्ञापन

तीन दिन पहले झमाझम बारिश के दौरान बरेली-मथुरा हाईवे पर कासगंज जिले की साइड में पहुंच मार्ग के किनारे की मिट्टी बह गई थी। इसके बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के साइट इंजीनियर मयंक चौहान की देखरेख में मजदूरों ने पत्थर की टुकड़ी से गड्ढे भरने का काम शुरू कर दिया। अगले दिन ही बारिश हो जाने पर फिर से गड्ढा हो गया।
साइट इंजीनियर ने बताया कि पत्थर की टुकड़ी से पहुंच मार्ग के किनारे के सभी गड्ढे भरे जा चुके हैं। शनिवार को काम भी पूरा हो गया। किनारे पर सीमेंट का लेप किया गया है। सीमेंट के लेप की वजह से बारिश के पानी से पहुंच मार्ग नहीं दरकेगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही पास में नाली का निर्माण भी कराया जाएगा। बता दें कि दो साल पहले भी पहुंच मार्ग का यही किनारा क्षतिग्रस्त हो गया था। एनएचएआई को अब तीसरी बार मरम्मत करानी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें