फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अंतिम दिन राजनीतिक दलों के चार और निर्दलीय पांच प्रत्याशियों ने भरे परचे

विज्ञापन
नामांकन के दौरान मुख्य गेट पर तैनात प्रशासनिक अ​धिकारी व पुलिस कर्मी। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। सपा, बसपा, भाजपा समेत कुल 16 उम्मीदवाराें ने आखिरी दिन अपना नामांकन कराया। इसमें 10 उम्मीदवार राजनीतिक दलों के हैं और छह निर्दलीय। नामांकन के अंतिम दिन विभिन्न दलों के चार और निर्दलीय पांच प्रत्याशी मैदान में उतरे।
विज्ञापन

जिले में तृतीय चरण में चुनाव होना है। मतदान 7 मई को है। इसके लिए 12 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया जारी थी, जो शुक्रवार शाम तीन बजे थम गई। अंतिम दिन भारत जोड़ो पार्टी की नजमा फात्मा, स्वराज भारतीय न्याय पार्टी के सुलेमान, लोग पार्टी के हरिराज सिंह, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी की नीलम सिंह ने परचा भरा।
इसके अलावा निर्दलीय उम्मीदवारों के रूप में दिनेश कुमार, हरि सिंह, रामभूप, इशरत अली, संदीप कुमार ने नामांकन कराया। इससे पहले भाजपा से दुर्विजय सिंह शाक्य, सपा से आदित्य यादव, बसपा से मुस्लिम खां, राष्ट्रीय क्रांति पार्टी से लता यादव, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी से किशोर कुमार और निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में राम प्रताप मौर्या ने नामांकन कराया था।
विज्ञापन



स्थिति 22 अप्रैल के बाद होगी साफ
बदायूं। जिले में नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब 20 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसमें जितने भी नामांकन पत्र वैध पाए जाएंगे, उनको ही चुनाव लड़ने की अनुमति दी जाएगी। इसके साथ ही 22 अप्रैल को नाम वापसी का दिन है। इस दिन शाम तीन बजे तक नाम वापसी होगी। नाम वापसी के बाद में जो भी मैदान में रह जाएंगे, वह चुनाव लड़ेंगे। इनमें निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव आयोग के निर्देश पर चुनाव चिह्न दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें