फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सरकारी इमदाद नहीं, शिक्षकों का अधिकार है पुरानी पेंशन

Tue, 05 Sep 2023 02:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कहा कि पुरानी पेंशन हर शिक्षक की बुढ़ापे की लाठी होती है और उसी के जरिये वह अपना जीवन व्यतीत करता है। पुरानी पेंशन कोई सरकार की इमदाद नहीं है, यह शिक्षक का अधिकार है और इसे लेकर रहेंगे। शिक्षकों ने 10 सूत्री ज्ञापन बीएसए को दिया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा ने कहा कि आकस्मिक अवकाश लेकर जैसे आज शिक्षकों ने अपनी प्रतिबद्धता दिखाई वैसी ही सभी शिक्षक एकजुट रहें। जिलाध्यक्ष व प्रांतीय प्रचार मंत्री संजीव शर्मा ने कहा कि सरकार संज्ञान नहीं लेती है, तो सितंबर के अंत में बेसिक शिक्षा निदेशालय पर प्रदेश के लाखों शिक्षक प्रदर्शन करेंगे।
जिला मंत्री उदयवीर सिंह यादव, जिला कोषाध्यक्ष सुशील चौधरी, विशिष्ट वक्ता पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रकेश यादव ने विचार रखे। संचालन राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक व ब्लॉक मंत्री बिसौली अनुज शर्मा ने किया। सलारपुर अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पटेल, दातागंज मंत्री माधव सिंह, गुरचरण दास, कामिनी शाक्य, रामसेवक वर्मा, अनिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें