फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: भूमि विवाद में बेहोश होकर गिरे वृद्ध की मौत, सात पर रिपोर्ट

विज्ञापन
मथुरा प्रसाद का फाइल फोटो।
विज्ञापन
बिल्सी। थाना क्षेत्र के गांव बड़नौमी में रविवार सुबह दो पक्षों में भूमि को लेकर झगड़ा हो गया। इसमें कुछ लोगों ने एक वृद्ध पर हमला कर दिया। इससे वह बेहोश होकर गिर गए। परिवार के लोग इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले में चार लोगों को नामजद करते हुए सात लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गांव बड़नौमी निवासी 80 वर्षीय मथुरा प्रसाद ने अपनी निजी भूमि पर बने मंदिर की जगह समतल कराने के लिए कुछ मिट्टी डलवाई थी। गांव के राजाराम, खुशीराम, सीमा, विपिन आदि इसका विरोध करने लगे। चाराें लोग अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ लाठी-डंडे लेकर आ गए और मथुरा प्रसाद से गाली-गलौज करने लगे।
धक्का-मुक्की कर उन्हें जमीन पर गिरा दिया। मथुरा प्रसाद गिरते ही बेहोश हो गए। आनन-फानन में परिवार के लोग उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाल विजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मथुरा प्रसाद के पुत्र जयपाल की ओर से राजाराम समेत चार नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना की जांच की जा रही है। घटना के बाद एसडीएम प्रवर्धन शर्मा और सीओ संजीव कुमार सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर लोगों से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें