बदायूं। जिले में मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम के दृष्टिगत 27 जनवरी तक कोई अधिकारी-कर्मचारी अवकाश नहीं ले सकेगा।
मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि 19 से 27 जनवरी तक सभी अधिकारी, कर्मचारी पूरी सजगता के साथ शासकीय काम करें। इस अवधि में किसी भी अधिकारी, कर्मचारी को किसी भी प्रकार की अवकाश देय नहीं होगा। इस दौरान कोई अधिकारी, कर्मचारी डीएम की बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़े। संवाद