शिविर में महिलाओं का परीक्षण करती टीम। संवाद
बिल्सी। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए शिविर आयोजित किया गया। इसमें क्षेत्र की 55 से अधिक गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. चारु वार्ष्णेय ने गर्भवती महिलाओं को बताया कि उन्हें संतुलित आहार लेना चाहिए। उनके आहार से पेट में पलने वाले बच्चे का संपूर्ण विकास होता है। इसके अलावा महिलाओं को मानसिक तनाव, घर की कलह से दूर रहना चाहिए। इससे भी बच्चे की प्रगति पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इस मौके पर प्रभारी चिकित्साधीक्षक डाॅ. अरविंद कुमार वर्मा, डाॅ. जयश्री शर्मा, शशिबाला, सुमन शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद