फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सर्दी कम होने के बाद अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ी

विज्ञापन
जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने को लगी मरीजों की लाइन। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। रविवार अवकाश के बाद सोमवार को जिला अस्पताल खुला तो पर्चा बनवाने के लिए सुबह से ही कतार लग गईं। राजकीय मेडिकल कॉलेज और जिला महिला अस्पताल की ओपीडी में भी भीड़ रही।
विज्ञापन


मौसम बदलने के साथ ही जिले में सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी और वायरल बुखार के साथ दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। इससे सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। रविवार अवकाश के बाद सोमवार को जिला अस्पताल में 970 नए मरीजों ने पर्चे बनवाए। जिला महिला अस्पताल में 325 महिलाएं और बच्चे पहुंचे। वहीं राजकीय मेडिकल कॉलेज में 1740 मरीजों ने पर्चा बनवाने के बाद दवा ली।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. कप्तान सिंह ने बताया कि सर्दी के मौसम में मरीजों की संख्या काफी कम हो गई थी। अब सर्दी जुकाम के साथ वायरल के मरीज बढ़े हैं।

जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने को लगी मरीजों की लाइन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें