राजकीय महाविद्यालय में स्वयंसेवियों को फलदार पौधे वितरित कर रवाना किया।
बदायूं। राजकीय महाविद्यालय में एनएसएस प्रथम इकाई के स्वयंसेवियों को फलदार पौधे वितरित कर गांव-गांव रोपने के लिए रवाना किया गया। स्वयंसेवियों ने ट्यूबवेल के समीप खाली भूमि पर अमरूद के पौधे रोपे और उस क्षेत्र को अमरूद वाटिका के रूप में विकसित करने का संकल्प भी लिया।
प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता, एनएसएस के नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार जायसवाल, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सतीश सिंह यादव, डॉ. बबिता यादव व डॉ. संजीव राठौर के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने ट्यूबवेल क्षेत्र के भूमि खंड में वाटिका बनाने के लिए झाड़ियों को काटकर साफ किया और अमरूद के पौधे रोपे। प्रत्येक पौधों के संरक्षण के लिए एनएसएस के स्वयंसेवकों को पौध मित्र बनाया। उनके संपूर्ण देखभाल की शपथ दिलाई। पौधारोपण अभियान की संयोजक डॉ. सरिता यादव, डॉ. संजय कुमार, डॉ. गौरव सिंह, डॉ. हुकूम सिंह, विपिन कुमार, प्रिंस सक्सेना आदि मौजूद रहे।