फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: इग्नू के विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए अब 10 तक किए जा सकेंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। इग्नू में जुलाई 2023 सत्र में हो रहे ऑनलाइन प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 अगस्त कर दी गई है। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र के कोऑर्डिनेटर डॉ संजीव राठौर ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत इग्नू के बहुआयामी पाठ्यक्रमों का लाभ ऑनलाइन प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इग्नू की वेबसाइट www.ignou.ac.in पर लॉगिन करें तथा इग्नू के क्षेत्रीय केंद्र अलीगढ़-कोड-47 के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र कोड 47043 पर आवेदन करें।
कोऑर्डिनेटर ने बताया कि इग्नू अध्ययन केंद्र पर उपलब्ध पाठ्यक्रमों में बीए तथा बीकॉम पाठ्यक्रमों सहित दो वर्षीय अवधि के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम हिंदी, लोक प्रशासन, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, एमकॉम विषयों में एवं ग्राम विकास में स्नातकोत्तर डिप्लोमा जैसे पाठ्यक्रम भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

एक वर्षीय अवधि के रोजगार परक स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में पीजीडीआरडी, पीजीडीटी, पीजीडीईटी, पीजी डीईएमए, पीजीडीआईबीओ, एक डिप्लोमा पाठ्यक्रम डीबीपीओएफए तथा छह माह अवधि के बहुआयामी सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम सीटीई, सीबीएस, सीआरडी, सीआजी में प्रवेश के लिए भी ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें