फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नीलकंठ महादेव-जामा मस्जिद पर अब 29 फरवरी को होगी सुनवाई

Wed, 21 Feb 2024 02:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। नीलकंठ महादेव-जामा मस्जिद मामले पर अब 29 फरवरी को सुनवाई होगी।
विज्ञापन

अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश पटेल की ओर से सिविल जज सीनियर डिविजन की अदालत में याचिका दायर की थी। इसमें जामा मस्जिद शम्सी की जगह नीलकंठ महादेव मंदिर होने का दावा किया था। मामला सिविल जज सीनियर डिवीजन/एफसीटी कोर्ट के न्यायाधीश मनीष कुमार तृतीय की कोर्ट में मामला विचाराधीन है।
सिविल जज सीनियर डिवीजन/एफसीटी कोर्ट में मंगलवार को वादी पक्ष के वकील नंदकिशोर गुप्ता व वेदप्रकाश साहू ने बताया कि मंगलवार को सर्वे कमीशन के प्रार्थनापत्र पर बहस हो गई थी। इसके बाद जामा मस्जिद पक्ष की ओर से इंतजामियां कमेटी के अधिवक्ता असरार अहमद की ओर से प्रार्थना पत्र देते हुए पांच अप्रैल, 2023 को पारित आदेश के संबंध में पक्ष रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही सर्वे कमीशन के प्रार्थना पत्र के निस्तारण से पूर्व कुछ बिंदुओं पर दोबारा बहस करने का समय मांगा। इस पर कोर्ट ने समय प्रदान करते हुए मामले की सुनवाई 29 फरवरी को नियत की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें