फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब घर बैठे प्राप्त करें शासनादेश

Wed, 19 Aug 2015 07:25 PM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा समय-समय पर जारी शासनादेशों को अब घर बैठे प्राप्त किया जा सकता है। ये शासनादेश अब अपने ईमेल आईडी पर प्राप्त किए जा सकते हैं।
मुख्य विकास अधिकारी प्रताप सिंह भदौरिया ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा वेबसाइट शासनादेश डॉटयूपीडॉटएनआईसीडॉटइन पर व्यवस्था बनाई गई है। विभागों के अधिकारी तथा कोई भी व्यक्ति नवीनतम शासनादेशों को प्राप्त करने के लिए इस वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन कराकर शासनादेश प्राप्त कर सकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह अपना अपना रजिस्ट्रेशन दो दिन में कराना सुनिश्चित करें और अपने ईमेल पर प्राप्त शासनादेशों के प्रिंटआउट को गार्ड फाइलों में सुरक्षित रखें। इस वेबसाइट पर कोई भी व्यक्ति अपना रजिस्ट्रेशन करा सकता है। रजिस्ट्रेशन कराने के लिए वेबसाइट शासनादेश डॉटयूपीडॉटएनआईसीडॉट इन खोलकर शासनादेश की दैनिक सूची प्राप्त करने के लिए आवेदन जिस विभाग के शासनादेश प्राप्त करना हैं, को भर कर अपना ईमेल रजिस्टर्ड कराकर घर बैठे शासनादेश प्राप्त किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें