फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब विकसित देश भी देख रहे हैं भारत की ओर : वर्मा

विज्ञापन
उझानी के लहुआ में बालिका को पुरस्कृत करते केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा।
विज्ञापन
उझानी। केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा है कि देश ने विकास की रफ्तार पकड़ ली है। पहले हमें दुनिया के विकसित देशों की ओर देखना पड़ता था, लेकिन अब वे भारत की ओर देख रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित भी किया। वह ग्राम पंचायत कथौली के ग्राम लहुआ में आयोजित कार्यक्रम में विचार व्यक्त कर रहे थे।
विज्ञापन

इस मौके पर ग्रामवासियों ने प्रधानमंत्री के उद्बोधन व लाभार्थियों से वार्ता का सीधा प्रसारण भी देखा। बच्चों ने शैक्षिक उत्थान से जुड़े कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। प्रधान पंकज सक्सेना ने केंद्रीय राज्यमंत्री, विधायक हरीश शाक्य का स्वागत किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व ग्राम वासियों के बीच ड्रोन से खेतों में रसायन व नैनो यूरिया के छिड़काव का प्रदर्शन भी किया गया। कार्यक्रम में सीडीओ केशव कुमार, एसडीएम एसपी वर्मा, शिशुपाल शाक्य, जगदीश सिंह, गिरीशपाल सिंह, अजय तोमर, रंधावा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें