फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पालिका की जमीन पर कब्जा करने वाले 17 दुकानदारों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। नगर पालिका की ओर से सोमवार को 17 दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया। पालिका ने दुकानदारों को 10 दिन का समय दिया है। जवाब संतोष जनक न मिलने पर पालिका की तरफ से कार्रवाई की जाएगी। इसमें होने वाला सभी खर्च दुकानदारों से वसूला जाएगा।
विज्ञापन

शहर में नगर पालिका के दुकानदारों ने आवंटित जमीन के अतिरिक्त काफी जमीन पर कब्जा करके अतिक्रमण कर लिया है। इसकी जांच पालिका प्रशासन की ओर से कराई जा रही थी। जांच में पाया गया कि अनाज मंडी के पास में स्थित कारमेकलगंज में 13 और गोपी चौक अवर जलाशय के पास चार दुकानदारों ने पालिका की जमीन पर अवैध कब्जा करते हुए दुकान का विस्तार कर लिया है। पालिका के अधिशासी अधिकारी व सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार ने बताया कि जमीन पर अवैध कब्जा होने से पालिका को वित्तीय हानि हो रही है। इसको लेकर सभी को नोटिस भेजा गया है। उन्होंने 10 दिन के अंदर जवाब मांगा है।

कुछ दुकानदारों ने पालिका की जमीन पर कब्जा कर लिया है। इसको लेकर नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। जवाब न देने पर कार्रवाई की जाएगी।- अरूण कुमार, कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी/सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें