फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 16 गांव में राहत सामग्री न शिविर, 50 हजार लोग घरों में कैद

Thu, 19 Sep 2024 06:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
दातागंज क्षेत्र के गांव जरतौली के प्राथमिक विद्यालय में भरा बाढ़ का पानी। संवाद
विज्ञापन
दातागंज। अरिल और रामगंगा नदी में उफान आने के बाद से क्षेत्र के करीब 16 गांवों का तहसील से संपर्क टूट गया है। दो दिन के बाद भी बुधवार को न तो गांव में राहत सामग्री पहुंच सकी न ही स्वास्थ्य विभाग का शिविर लग सका।
विज्ञापन

नदियों से आया पानी अब घरों तक पहुंच गया है। इससे अब घरों के गिरने का भी डर लोगों को सता रहा है। क्षेत्र के करीब 50 हजार लोग भूखे-प्यासे घरों में कैद रहे।
बाढ़ के कारण जमीन का कटान हो रहा है। फसल भी पूरी तरह नष्ट हो गई है। बाढ़ में फंसे लोगों को न तो राहत सामग्री मुहैया कराई गई है और न ही अधिकारी ही गांव तक पहुंच सके हैं। जलस्तर अधिक होने से नाव से सफर करने में भी लोगों को डर लग रहा है। प्रशासनिक अधिकारी राहत सामग्री वितरण करने की बात तो कह रहे हैं। लेकिन, हालात कुछ और ही हैं। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हालात यह है कि अकट समेत जरतोली, सकतपुर, सिमरिया, नवादा बदन, देवचरी, हर्रामपुर, शेरपुर, गढि़या पैगंबरपुर, मेढ़ा गांव में पानी भरा हुआ है। अकट के अमर सिंह और भूरे के मकान की दीवारें अचानक भरभराकर गिर गईं। इससे पानी घर के अंदर घुस गया। अब अन्य घरों से बाढ़ का पानी टकरा रहा है। ऐसे में उनको भी खतरा बना हुआ है।द

दातागंज क्षेत्र के गांव जरतौली के प्राथमिक विद्यालय में भरा बाढ़ का पानी। संवाद

दातागंज क्षेत्र के गांव जरतौली के प्राथमिक विद्यालय में भरा बाढ़ का पानी। संवाद

दातागंज क्षेत्र के गांव जरतौली के प्राथमिक विद्यालय में भरा बाढ़ का पानी। संवाद

दातागंज क्षेत्र के गांव जरतौली के प्राथमिक विद्यालय में भरा बाढ़ का पानी। संवाद

दातागंज क्षेत्र के गांव जरतौली के प्राथमिक विद्यालय में भरा बाढ़ का पानी। संवाद

दातागंज क्षेत्र के गांव जरतौली के प्राथमिक विद्यालय में भरा बाढ़ का पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें