फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम जनता को पेट्रोल, डीजल देना बंद, लोगों की आवाजाही घटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। देशभर में लॉकडाउन चल रहा है। इसके बावजूद लोगों सड़कों पर अपने वाहन से घूमते नजर आ रहे थे। ऐसे में डीएम कुमार प्रशांत ने दो दिन पहले यह आदेश दिया कि कुछ चुनिंदा लोगों के वाहनों को ही पेट्रोल पंपों से पेट्रोल, डीजल दिया जाएगा। निर्देश मिलने के बाद में पेट्रोल पंप स्वामियों ने आम जनता को पेट्रोल देना बंद कर दिया है। जिसके बाद में वाहनों की संख्या कमी आने लगी है। लॉकडाउन की शुरुआत में तो वाहनों न के बरावर थी। केवल पुलिस, प्रशासन के अलावा जरूरी काम से निकले लोगों के वाहन की सड़कों पर दिखाई दे रहे थे। लेकिन जैसे-जैसे दिन लॉकडाउन के दिन बढ़ते जा रहे हैं, वैसे-वैसे सड़कों पर वाहनों की संख्या में इजाफा हो रहा था। लोगों को काफी समझाने पर भी नहीं मान रहे थे। वह जरुरी चीजों की खरीदारी की मजबूरी दिखाते हुए घरों से बाहर वाहनों पर निकल रहे हैं। इसको देखते हुए डीएम कुमार प्रशांत ने जनपद के सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देशित किया है कि वह किसी भी आम व्यक्ति को पेट्रोल किसी भी समय नहीं देंगे। अब पेट्रोल पंपों पर चुंनिदा ही लोगों को पेट्रोल दिया जाए। जिन्हें जिला प्रशासन की तरह से अधिकृत किया गया है। चौथी बार में होगा डीजल बिक्री लाइसेंस निलंबित : लॉकडाउन के बावजूद सड़कों पर वाहनों की संख्या में कमी नहीं आ रही। इस वजह से जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए कहा कि किसी भी पेट्रोल पंप संचालक की तरफ से आम व्यक्ति पेट्रोल, डीजल दिया गया और इसके बारे में प्रशासन को पता चला, तो तीन बार तो पेट्रोल पंप स्वामी के खिलाफ जुर्माना डाला जाएगा। और चौथी बार में उसका डीजल का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। इनको मिलेगा डीजल और पेट्रोल : 1. सरकारी सेवारत अधिकारी, कर्मचारियों के वाहन 2. पुलिस वाहन 3.चिकित्सा सेवा जुड़े हुए व्यक्तियों के वाहन एंबुलेंस इत्यादि 4. निजी ऐसे वाहन जो मेडिकल इमरजेंसी के लिए मरीज का परिवहन कर रहे, मेडिकल कागजात दिखाये जाने पर 5. अधिकृत अधिकारियों द्वारा निर्गत पास धारक वाहन 6. आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में लगे वाहन 7. ऐसे अन्य वाहन जिन्हें सक्षम अधिकारी उचित समझे। लॉक डाउन चल रहा है, ऐसे में लोगों को घरों से बाहर निकलने की जरूरत नहीं है। खासतौर पर वाहनों के माध्यम से, क्योंकि जरुरतों की चीजों मोहल्लों में लगातार पहुंच रही है। फिर भी कुछ लोग नहीं मान रहे हैं। इसको ध्यान में रखते हुए पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिए हैं कि वह आम लोगों के लिए पेट्रोल व डीजल न दें। -कुमार प्रशांत, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें