फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल की पटरियों पर करते हैं शौच

Sat, 02 Sep 2017 07:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
विज्ञापन
Dabtori
विज्ञापन
बिसौली से महज नौ किलोमीटर दूर बसे दबतोरी गांव के लोग खतरों के खिलाड़ी से कम नहीं हैं। बिना अपनी परवाह किए रेल की पटरियों के आसपास ही नहीं बल्कि पटरियों के बीच में भी शौच करते हैं। कारण सिर्फ एक कि घर में शौचालय नहीं है।  दबतोरी में करीब 550 परिवार निवास करते हैं। जिसमें चार सौ परिवारों के लोग आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से घरों में शौचालय निर्माण नहीं करा पाए। गरीब परिवारों के पुरुषों के अलावा महिलाओं को भी खुले में शौच को जाना पड़ता है। गांव अभी तक ओडीएफ योजना में चयनित नहीं हुआ है। इसी गांव के बंटी ठाकुर ने बताया कि गांव के लोग काफी गरीब हैं लेकिन जो संपन्न हैं वह भी घर में शौचालय नहीं बनवा रहे हैं।  खुले में शौच जाने के कारण गांव में चारों तरफ गंदगी फैली है। अरुण कठेरिया ने बताया गांव का कोई रास्ता इस गंदगी से अछूता नहीं है। लोगों को उस गंदगी से रोज दो चार होना पड़ता है। समस्या का निदान होना अति आवश्यक है। गांव के सचिव गजेंद्र सिंह ने बताया कि गांव में मात्र दस प्रतिशत ही लोगों के घरों में शौचालय बने हैं। गांव का सर्वे कराया गया है। जिसमें 50 लोगों की सूची विभाग को भेजी गई है। मंजूरी मिलते ही उनके घरों में शौचालय बनवा दिए जाएंगे। बाकी के लिए प्रयास जारी हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें