फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं : ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं दिख रहा लॉकडाउन का असर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। लॉकडाउन के नौवें दिन इसका असर ग्रामीण क्षेत्रों में कम होता दिखा। शहर व नगर में जहाँ लॉकडाउन का पालन हो रहा है वहीं ग्रामीण इलाकों में अभी भी लोग बाहर घूमते दिख रहे हैं। जरीफनगर के कस्बा दहगवां में लॉक डाउन का उल्लंघन गुरुवार को दिखाई दिया, जिसको पुलिस भी नजरअंदाज करती दिखी। लॉकडाउन के आदेश होने के बावजूद भी क्षेत्र की जनता ने मजाक बनाकर रख दिया है। मेन मार्केट में काफी भीड़ देखने को मिल रही है तथा सभी दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों को खोलकर सामान बेच रहे हैं, जिसकी जानकारी पुलिस को होने के बावजूद भी अभी तक लोगों पर कोई कार्रवाई करनी उचित नहीं समझी है। बिसौली नगर में तो लॉकडाउन का असर दिख रहा है, पर ग्रामीण क्षेत्र में आज भी वही माहौल बना हुआ है। लड़के समूह बनाकर सड़क पर टहलते और क्रिकेट खेलतें दिखे। इस पर प्रशासन की नजर नहीं पड़ रही। वजीरगंज के मेन मार्केट, मुमताज नगर, तकिया मुहल्ला आदि में भी लोग लॉक डाउन का उल्लंघन करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें