बदायूं। पूर्णिमा पर काफी संख्या में श्रद्धालु मां भागीरथी में स्नान करते हैं लेकिन कोरोना वायरस की वजह से देशभर में लॉकडाउन चल रहा है। क्योंकि भीड़ एकत्र होने पर कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने निर्देश दिए है कि गुरुवार को पूर्णिमा है, उस दिन कोई भी व्यक्ति गंगाघाट पर स्नान करने के लिए न जाए। अन्यथा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कोरोना संक्रमण और लोक स्वास्थ्य को देखते हुए 25 मार्च से संपूर्ण देश में 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है ताकि कोरोना वायरस की चेन को तोड़ सकें। और लोगों को इस वायरस से बचाया जा सकें। शासन से निर्देश मिलने के बाद में जिला प्रशासन लगातार इस दिशा में काम भी कर रहा है। इधर 8 अप्रैल को पूर्णिमा है। इस दिन काफी संख्या में लोग गंगा स्नान करने के लिए कछला घाट समेत अन्य घाटों पर स्नान करते हैं। क्योंकि इस वायरस से बचाव के जरूरी है कि सभी लोगों आपसी दूरी बनी रहे। इसको लेकर जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने निर्देश दिए हैं कि कोई भी श्रद्घालु गंगातटों पर स्नान के लिए न जाए और गंगाघाटों पर किसी भी प्रकार के मेले का आयोजन भी न किया जाए। अगर ऐसे किसी ने किया तो उसके खिलाफ लॉक डाउन के उल्लंघन करने के आरोप में कार्रवाई की जाएगी।