बदायूं। नीलकंठ बनाम जामा मस्जिद मामले की अगली सुनवाई 24 जुलाई को नियत की गई है
न्यायालय सिविल जज सीनियर डिवीजन सुमन तिवारी की कोर्ट में शहर के नीलकंठ महाराज बनाम जामा मस्जिद का मुकदमा विचाराधीन है। जिसमें 17 जुलाई बृहस्पतिवार की तारीख नियत थी। पीठासीन अधिकारी सुमन तिवारी के अवकाश पर होने के कारण सुनवाई टल गई। अब अगली तारीख 24 जुलाई नियत की गई है। संवाद