फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पेट्रोल पंप के पास झाड़ियों मिला नवजात

विज्ञापन
नवजात को ले जाती टीम। स्रोत- स्वयं
विज्ञापन
बदायूं। बिसौली नगर में दबतोरी रोड पर पेट्रोल पंप के पास मंगलवार को झाड़ियों से नवजात के रोने की आवाज पर लोगों की भीड़ लग गई। यह नवजात लड़का है। मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर कोतवाल हरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने नवजात को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही बाल कल्याण समिति को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद समिति के सदस्य बिसौली पहुंच गए। नवजात को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। गोद लेने वालों की भीड़ लगी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें