सड़कों, होटलों में जश्न मनाते रहे लोग, दिखा उत्साह
खट्टी-मीठी यादों के साथ वर्ष 2015 को विदा करने व नए वर्ष के स्वागत के लिए लोग परिवार संग काफी उत्सुक नजर आए। देर रात तक होटलों में जश्न का माहौल रहा, लोग डीजे की धुनों पर थिरकते नजर आए। शहर के इंदिरा चौक के पास चाइनीज हब बनाकर कई तरह के व्यंजनों को लोगों के बीच परोसा जाएगा, तो वहीं नन्हे-मुन्ने बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले और मिक्की माउस को बुलाया गया है।