अब बदायूं में होगा जेसीआई का राष्ट्रीय कार्यक्रम
जेसीआई के सीनेटर सुधांशु गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम 11 दिसंबर को शुरू होगा। जेसीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष और निदेशक मंडल के सदस्यों समेत तीनों मंडल के अध्यक्ष, मंडल उपाध्यक्ष, प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। एक सौ से अधिक जेसीआई के अध्याय अध्यक्ष भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय प्रेसीडेंशियल अकादमी का कार्यक्रम पहले यहां एक होटल में होना तय हुआ था लेकिन जेसीआई का मानक पूरा नहीं होने की वजह से स्थान परिवर्तन करना पड़ा। तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यक्रम में पदाधिकारियों को नेटवर्किंग, विजनेस और आपसी व्यवहार के गुर भी सिखाए जाएंगे। जेसीआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर कमल को जेसीआई उझानी रॉयल की कांफ्रेंस आर्गेनाइजेशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा अध्यक्ष विवेक रेंडर, विमल, संतोष, शैलेंद्र, प्रवीन, मोहित, रोहित, रूपेश, अनुराग और अतुल को भी व्यवस्थाओं में लगाया गया है।