फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही : स्कूटी और बाइक से कोठार पहुंचाई जा रहीं उत्तर पुस्तिकाएं

विज्ञापन
(28 बीडीएन-41) राजकीय इंटर कॉलेज में बाइक से लाई गई उत्तर पुस्तिकाएं।संवाद
विज्ञापन
बदायूं। यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं को संकलन केंद्र तक पहुंचाने में लापरवाही बरतते हुए असुरक्षित ढंग से स्कूटी और बाइक से पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले मेें यूपी बोर्ड परीक्षा कराने के लिए 103 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्र पर परीक्षा संपन्न होने के बाद नियमानुसार उत्तर पुस्तिका कोठार में जमा कराई जाती हैं। इस दौरान पुलिस सुरक्षा में इन्हें कोठार तक पहुंचाया जाता है लेकिन जिले में इसके विपरीत काम किया जा रहा है। अभी केंद्र पर जो उत्तर पुस्तिकाओं को पहुंचाने का काम चल रहा है। इसमें सुरक्षा मानकों का ध्यान नहीं दिया जा रहा है। हालात ये है कि बाइक और स्कूटी से बंडल पहुंचाने का काम किया जा रहा है। यहां तक कि कई केंद्रों से एक ही व्यक्ति कोठार तक इन्हें पहुंच रहा है।

अगर साथ में होती पुलिस तो नहीं वायरल होता वीडियो
ककराला में नगर पालिका इंटर कॉलेज के लिपिक ने उत्तर पुस्तिका का बंडल स्कूल गेट पर लावारिस हालत में दिखाते हुए वीडियो और फोटो वायरल किए थे। कॉलेज गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में हुई रिकॉर्डिंग की वजह से मामला पकड़ में आ सका, वरना इसके बारे में अधिकारियों को सही जानकारी एकत्र करने में काफी परेशानी होती, लेकिन अगर उस समय उत्तर पुस्तिका के बंडल के साथ पुलिस होती तो ऐसा नहीं हो पाता।
विज्ञापन


ये है नियम
- विभाग ने इस बार चार पहिया वाहन से उत्तर पुस्तिकाएं कोठार पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान परीक्षा केंद्र का एक कर्मचारी (बंडल वाहक) साथ में होगा। उत्तर पुस्तिकाओं के साथ में पुलिस कर्मी भी मौजूद होना चाहिए।
वर्जन
- विभाग के निर्देश है कि उत्तर पुस्तिकाएं केवल चार पहिया वाहन से ही कोठार लाई जाएगी। ऐसे में आसपास के दो-तीन सेंटर की उत्तर पुस्तिकाओं को एकत्र करके एक ही वाहन से भेजा जा रहा है।
- डॉ. नरेश चंद गुप्ता, केंद्र व्यवस्थापक सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज शरह बरौलिया

विभाग द्वारा नियम तो बना दिया गया है कि खुले में उत्तर पुस्तिकाएं न भेजी जाए, लेकिन इसके बदले में विभाग काेई फंड नहीं दे रहा। फिर भी नियमों का पालन किया जा रहा है।
- सूर्यकांत पाठक, प्रधानाचार्य, लाला गनेशी लाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओरछी

- उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा बेहद जरूरी है। इसको लेकर सभी केंद्र व्यवस्थापकों को पहले ही बताया जा चुका है। अगर फिर भी इसमें कोई सेंटर लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. प्रवेश कुमार, डीआईओएस

(28 बीडीएन-41) राजकीय इंटर कॉलेज में बाइक से लाई गई उत्तर पुस्तिकाएं।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें