उझानी। उच्च प्राथमिक विद्यालय दहेमू में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन न्याय पंचायत प्रभारी संतोष उपाध्याय और नोडल संकुल शिक्षक मनीष कुमार ने किया। प्रतियोगिता में 20 प्राथमिक विद्यालय व छह उच्च प्राथमिक विद्यालयों ने प्रतिभाग किया।
उच्च प्राथमिक स्तर की बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में विद्यालय दहेमू की नीतू ने प्रथम स्थान, 400 व 600 मीटर दौड़ में दहेमू की रोशनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में रियोनिया के अनुज, 200 मीटर दौड़ में दहेमू के उमेश, 400 मीटर दौड़ में दहेमू के राजाबाबू ने बाजी मारी।
वहीं प्राथमिक स्तर पर बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय बितरोई की पूर्वा, 100 मीटर दौड़ में रियोनिया की चैनका ने प्रथम स्थान अर्जित किया।
बालक वर्ग में 50 मीटर दौड़ में ज्योरा पारवाला के रितिक, 100 मीटर दौड़ में बितरोई के विकास, 200 मीटर दौड़ में ज्योरा पारवाला के अकरम ने पहला स्थान हासिल किया।
कबड्डी में उच्च प्राथमिक विद्यालय दहेमू ने बाजी मारी। वहीं, प्राथमिक स्तर पर कबड्डी में बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय रियोनिया व बालिका वर्ग में संविलियन विद्यालय सिकंदराबाद की टीम विजयी रही। इस मौके पर खेल शिक्षक सुशील त्रिवेदी, राम किशोर पाल, अजय पाल, देवेंद्र सिंह, सुधीर यादव, मोहित कुमार, मनोज यादव आदि मौजूद रहे।