फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नीलकंठ महादेव मंदिर-जामा मस्जिद मामले की सुनवाई अब छह मार्च को

Fri, 01 Mar 2024 11:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

अखिल भारत हिंदू महासभा की ओर से अदालत में दावा दायर किया था कि जामा मस्जिद से पहले यहां पर नीलकंठ महादेव का मंदिर था। इसकी पोषणीयता पर सुनवाई चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के नीलकंठ महादेव मंदिर-जामा मस्जिद मामले में सुनवाई बुधवार छह मार्च को होगी। सिविल जज सीनियर डिवीजन/एफसीटी कोर्ट के न्यायाधीश मनीष कुमार तृतीय की कोर्ट में मामला विचाराधीन है। पिछली सुनवाई में सर्वे कमीशन के प्रार्थना पत्र पर बहस हुई थी।

विज्ञापन


वादी पक्ष के वकील नंदकिशोर गुप्ता व वेदप्रकाश साहू ने बताया, पिछली सुनवाई को सर्वे कमीशन के प्रार्थना पत्र पर बहस हुई थी। जिसके बाद जामा मस्जिद पक्ष की ओर से इंत्माजिया कमेट के अधिवक्ता असरार अहमद की ओर से प्रार्थना पत्र देते हुए पांच अप्रैल 2023 को पारित आदेश के संबंध में पक्ष रखा। 

इसके साथ ही सर्वे कमीशन के प्रार्थना पत्र के निस्तारण से पूर्व कुछ बिंदुओं पर दोबारा बहस करने का समय मांगा। जिस पर कोर्ट ने समय प्रदान करते हुए मामले की सुनवाई 29 फरवरी को नियत की। 29 फरवरी को जामा मजिस्द इंत्जामिया कमेटी की ओर से वकील असरार अहमद ने आर्डरशीट के लिए नकल सवाल डाला। जिस पर कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई छह मार्च को तय की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें