फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एनडीपीएस के आरोपी को दो साल कैद की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। तीन साल पुराने मामले में न्यायालय एडीजे 10 एनडीपीएस एक्ट के न्यायाधीश नवनीत कुमार भारती ने गवाहों के बयानों और साक्ष्यों के आधार पर दोषी मानते हुए एक व्यक्ति को दो साल कैद की सजा सुनाई है। वहीं दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन

थाना इस्लामनगर पर तैनात एसआई ब्रह्मप्रकाश गौतम ने 23 दिसंबर 2020 को चेकिंग के दौरान मुनेन्द्र पाल सिंह निवासी ग्राम फिरोजपुर गवरा थाना इस्लामनगर को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से 150 ग्राम चरस बरामद होने के बाद आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की धारा में रिपोर्ट दर्ज की थी। आरोपी को जेल भेजने के बाद विवेचना उपनिरीक्षक हरीश्चन्द्र सक्सेना को सौंपी गई। विवेचक ने 11 अप्रैल 2020 को आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया था। शुक्रवार को आरोपी को दो साल कैद की सजा सुनाई गई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें