गांव रुकंदीनगर में भागवत कथा को सुनते लोग। संवाद
बिल्सी। इस्लामनगर क्षेत्र के गांव रुकंदीनगर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में सातवें दिन कथावाचक सचिन शास्त्री ने गोवर्धन पूजा का प्रसंग सुनाया। उन्होंने बताया कि किस तरह भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़ा। ब्रज को प्रलय से बचाने के लिए कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अंगुली पर उठा लिया। बाल लीलाओं के समय ही कृष्ण ने कई राक्षसों का वध भी किया। इस मौके पर रमेश यादव, बाबू यादव, महेश यादव, कुंवरपाल यादव आदि मौजूद रहे। संवाद