फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: भगवान श्रीराम की बाल लीला की सुनाई कथा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर के सियाराम नगर में चल रही श्रीराम कथा में आचार्य गौरव कृष्ण पांडेय ने शुक्रवार को भगवान श्रीराम की बाल लीला की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि एक बार माता कौशल्या ने श्रीराम को स्नान और शृंगार के बाद झूले पर सुला दिया और स्वयं कुलदेव की पूजा करने रसोई में चली गईं।
विज्ञापन

कुछ देर के बाद पूजा स्थल पर आईं तो देखा कि देवता को चढ़ाए गए नैवेद्य का शिशुरूपी भगवान राम भोजन कर रहे हैं। जब उन्होंने झूले पर जाकर देखा, तो वहां भी उन्होंने श्री राम को झूले पर सोते पाया। इस तरह पूजा स्थल और झूले के पास उन्होंने कई चक्कर लगाए और दोनों जगह पर उन्होंने श्रीराम को पाया। इसको देखकर कौशल्या डर गईं और कांपने लगीं। माता की अवस्था देख श्री राम ने माता को अपना रूप दिखाकर उनकी जिज्ञासा को शांत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें