फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सड़क रोककर पढ़ी नमाज, 16 नामजद समेत 50 पर रिपोर्ट

विज्ञापन
शेखूपुर में सड़क पर ईद की नमाज पढ़ते मु​स्लिम समाज के लोग।स्रोत-वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
बदायूं। शेखूपुर कस्बे में ईद के मौके पर बृहस्पतिवार को सड़क रोककर नमाज पढ़ी गई थी। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। इस संबंध में शेखूपुर चौकी इंचार्ज राजीव सिंह चौहान ने 16 नामजद समेत 50 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


शेखूपुर चौकी इंचार्ज के मुताबिक- बृहस्पतिवार को उनकी ड्यूटी कस्बा में ईद पर सुरक्षा व्यवस्था में लगी थी। वह अपने हमराही सिपाही निखिल और नितिन मुकेश के साथ भ्रमण करते हुए शेखूपुर कस्बा की ओर जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने देखा कि कई लोग सड़क पर बैठकर नमाज पढ़ रहे थे। उस दौरान कई वाहन सवार सड़क पर खड़े होकर निकलने का रास्ता ढूंढ रहे थे। उनमें कई लोगों को जल्दी भी थी, लेकिन नमाजी उनका रास्ता रोके हुए थे। इससे उन्हें दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था।
चूंकि, वह नमाज पढ़ रहे थे, इसलिए उस दौरान पुलिस ने उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ नहीं किया। उनके नमाज पढ़ने के बाद पुलिस ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि सड़क पर कस्बा निवासी रहीश उर्फ लल्ला, भदाले, पप्पू कुरैशी, सलमान, मुन्ने टायर वाला, सालिम, उवैश, नन्हा, असलम, सगीर, जावेद, भूरे, नदीम, शाहरुख, नईम, अकरम सलमानी समेत 50 लोग नमाज पढ़ने वालों में शामिल थे।
विज्ञापन

इस पर चौकी इंचार्ज ने धारा 341 और 188 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई ने बताया कि शेखूपुर में सड़क पर नमाज पढ़ने का मामला सामने आया था। उसमें एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें