बदायूं। संसदीय कार्य, नगर विकास, शहरी समग्र विकास तथा नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन मंत्री सुुरेश कुमार खन्ना मंगलवार को बदायूं आएंगे। वह दोपहर 02.50 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा पुलिस परेड ग्राउंड में पहुंचेंगे। उसके बाद में दोपहर तीन बजे लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन पहुुंचेंगे। दोपहर 03.10 बजे स्वच्छता कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 04.10 बजे कलक्ट्रेट सभागार तथा शाम 05.10 बजे विकास विभाग, जल निगम, डूडा व सभी ईओ के साथ विभागीय समीक्षा करेंगे। इसके बाद में शाम 05.20 मिनट पर लखनऊ के लिए रवाना होंगे।