भोजन के पैकेट बांटते मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता, स्रोत स्वयं
बदायूं। अयोध्या में श्रीरामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के सूफी संत शाह मलंग प्रकोष्ठ के प्रांत संयोजक मोहम्मद शीराज आलम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने भोजन के पैकेट बांटे और दीप जलाकर बधाई दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री अरशद अल्वी रहे। इस अवसर पर अनस, फय्याज, मुशाहिद, अज़मत, फिरासत, अब्दुल सबूर खान आदि उपस्थित रहे। संवाद