तीन साल से छात्रा के संपर्क में था युवक
मां ने बताया कि छात्रा को बागपत जिले का युवक ले गया है। वह करीब तीन साल पहले छात्रा से सोशल मीडिया पर जुड़ा था। तब से छात्रा लगातार उसके संपर्क में थी। वह अपनी मां को उसकी हर बात बताती थी। दो साल पहले परिवार वालों ने उसे समझाने की कोशिश की थी। तब छात्रा ने उससे बात करने को मना कर दिया था।
ये भी पढ़ें- पहचान छिपाकर लूटी आबरू: मुस्तकीम ने राहुल बन महिला को फंसाया, घर में घुसकर किया दुष्कर्म; ग्रामीणों ने पीटा
युवक छात्रा के बालिग होने का इंतजार कर रहा था। उसने छात्रा को उसका पासपोर्ट बनवाने की बात भी कही थी। मां की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक के पीछे पुलिस टीम लगा दी गई है। इंस्पेक्टर गौरव विश्नोई ने बताया कि छात्रा की तलाश कराई जा रही है। युवक का मोबाइल नंबर स्विच ऑफ है। इसमें दो टीमें लगा दी गई हैं।
मां ने स्कूल की सुरक्षा पर उठाये सवाल
छात्रा की मां ने स्कूल की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जब स्कूल में माता-पिता का फोन नंबर था तो उन्होंने छात्रा के बताए फोन नंबर पर कॉल क्यों की। उन्होंने छात्रा की छोटी बहन से भी नहीं पूछा कि युवक उसके परिवार का सदस्य है या नहीं। छात्रा को भेजने के बाद उन्होंने परिवार के नंबरों पर कॉल कैसे कर ली। इसमें स्कूल की घोर लापरवाही रही, जिससे छात्रा लापता हो गई।