फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकद्दम हत्याकांड : चार आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के बिहारी की गौंटिया निवासी मुकद्दम उर्फ बांकेलाल की हत्या के मामले में पुलिस ने 38 दिन में ही चारों आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। एक आरोपी हाकिम ने दो लाख रुपये की सुपारी देकर बांकेलाल की हत्या कराई थी। चार दिन तक पुलिस सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करती रही थी, लेकिन जब पुलिस ने कॉल डिटेल खंगाली तब असली आरोपी पकड़े गए। इस समय चारों आरोपी जेल में हैं।
विज्ञापन

बिहारी की गौंटिया गांव में 12 फरवरी 2024 की रात मुकद्दम उर्फ बांकेलाल की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई थी। मुकद्दम उर्फ बांकेलाल खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी शादी नहीं हुई थी। 12 फरवरी की शाम वह बाइक लेकर घर से निकले थे। इसके बाद लौटकर नहीं आए। अगले दिन सुबह जब उनके भतीजे स्कूल जा रहे थे, तब उन्होंने निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे मुकद्दम की बाइक खड़ी देखी थी।
भतीजे जब ट्यूबवेल पर पहुंचे तो वहां मुकद्दम का शव पड़ा मिला। इस संबंध में छोटे भाई राजपाल ने गांव के ही चार लोगों को नामजद कराया था, लेकिन मुकद्दम के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाली गई तो पता चला कि उनकी कैली गांव की पूजा से लगातार बात हो रही थी। पूजा को थाने लाकर कड़ाई से पूछताछ हुई तो सारी सच्चाई सामने आ गई।
विज्ञापन

पूजा से पूछताछ के बाद पुलिस ने भैंसामई निवासी फाजिल और दुगरैया निवासी जाबिर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि मुकद्दम की हत्या बिहारी की गौंटिया के ही हाकिम ने दो लाख की सुपारी देकर कराई थी। 21 फरवरी को फाजिल, जाबिर और पूजा को जेल भेज दिया गया। पांच-छह दिन बाद हाकिम पकड़ा गया। इंस्पेक्टर राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि हत्यारोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें