फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक, सरकारी विभाग और डॉक्टर भी पालिका के बकायेदार

सार

दरअसल पालिका का लोगों पर गृह और जलकर का चार करोड़ से अधिक का बकाया है। ऐसे में पालिका ने बड़े बकायेदारों से वसूली अभियान शुरू कर दिया है। नोटिस के बाद तय समय में धनराशि जमा न होने पर इनके खिलाफ आरसी जारी कराने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं। नगर पालिका परिषद सरकारी महकमों समेत प्रभावशाली लोगों से अपना गृहकर व जलकर नहीं वसूल पा रही है। तकरीबन चार करोड़ से अधिक का बकाया बैंक, सरकारी विभाग, डॉक्टरों आदि पर है। अब पालिका की ओर से इन्हें फिर से नोटिस भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका पर काफी समय से पालिका कर्मचारियों का फंड समेत अन्य भुगतान अभी लंबित है। इसके भुगतान को लेकर अक्सर कर्मचारी पालिका ईओ से लेकर पालिकाध्यक्ष तक को ज्ञापन देते रहते हैं। इसके अलावा पैसों के अभाव में जनहित के काम भी नहीं हो पा रहे हैं।
दरअसल पालिका का लोगों पर गृह और जलकर का चार करोड़ से अधिक का बकाया है। ऐसे में पालिका ने बड़े बकायेदारों से वसूली अभियान शुरू कर दिया है। पहले इन लोगों को नोटिस दिए जा रहे हैं। नोटिस के बाद तय समय में धनराशि जमा न होने पर इनके खिलाफ आरसी जारी कराने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पालिका के दस बड़े बकायेदार
- रेलवे- 63 लाख, दो हजार 610
- अर्बन कोऑपरेटिव शाखा प्रबंधक - 15 लाख 88 हजार 923 रुपये
- सर्व यूपी ग्रामीण बैंक- 11 लाख 34 हजार रुपये
- यूनियन बैंक- 11 लाख, 23 हजार, 920 रुपये बकाया है।
- प्रबंधन रोडवेज/वर्कशॉप- नौ लाख, 15 हजार, 420 रुपये
- यूको बैंक अध्यासी - सात लाख, 43 हजार, 110 रुपये
- एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस- पांच लाख, 65 हजार, 650 रुपये
- डॉ. सीके जैन- चार लाख, 22 हजार, 450 रुपये
- हरप्रसाद मंदिर प्रबंधक- तीन लाख, 27 हजार 992 रुपये
- खेमसिंह, कृष्णापुरी- दो लाख, 70 हजार
बड़े बकायेदारों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। टॉप टेन बकायेदारों में बैंक, सरकारी विभाग समेत कई लोग भी शामिल हैं। नोटिस के माध्यम से उनको धनराशि जमा करने के लिए वक्त और सूचना दोनों ही दी जा रही है। अगर समय अवधि के भीतर धनराशि नहीं दी, तो संबंधितों के खिलाफ आरसी भी जारी की जाएगी। -दीप कुमार वार्ष्णेय, ईओ, नगर पालिका, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें